उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, 33 यात्री थे सवार

गंगोत्री धाम से यात्रा कर वापस लौट रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें 33 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से 19 यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेजा जा रहा है।

एक यात्री की मृत्यु होनी बताई गई है।

यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक घटना स्थल के लिये रवाना हुए हैं। मौके पर खोज और बचाव कार्य जारी, जिला अस्पताल से 02 और एंबुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना की गई।

वाहन संख्या UK07-8585

Leave a Reply