डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
भाजपा ओबीसी मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यसमिति एवं परिचय बैठक संपन्न, 1 दिसंबर से चलने वाले अभियानों की दी गई जानकारी
आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यसमिति एवं परिचय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय महामंत्री हरीश भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सविंदर भाटी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश सुनील भाटी के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों का क्षेत्रीय टीम के साथ परिचय कराया गया। संगठन को मजबूत बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आगामी 1 दिसंबर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले विश्वकर्मा श्रम सम्मान अभियान एवं लघु व्यवसायिक/सूक्ष्म व्यवसायिक अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि इन अभियानों के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों, श्रमिकों, छोटे व्यापारियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में जनपद शामली की ओर से क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा कपिल पंवार, जिलाध्यक्ष राहुल पाल, जिला महामंत्री राजीव शास्त्री, लोकेश कश्यप एवं विनोद पांचाल उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
