- डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
श्री राम शाखा
संघ स्थान राजकीय पशु चिकित्सालय का प्रांगण। आज श्री राम शाखा कांधला में नववर्ष का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम सह नगर मंडल कार्यवाह श्रीमान नवनीत जी ने लिया और ध्वज लगाया गया।तत्पश्चात खंड सह व्यवस्था प्रमुख श्रीमान नीरज जी ने गण गीत सुनकर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया। उन्होंने जो गीत सुनाया उसकी बोल हैं।
इसके पश्चात खंड शारीरिक प्रमुख श्रीमान विजय जी ने एकल गीत सुनकर सभी को जड़वतकर दिया।
जीवन मे कुछ करना है तो
जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ।।
चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है। ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है ।। पांव मिले चलने की खातिर, पांव पसारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ।।
तेज दौडने वाला खरहा, दो पल चल कर हार गया । धीरे-धीरे चल कर कछुआ, देखो बाजी मार गया ।। चलो कदम से कदम मिला कर, दूर किनारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ।।
धरती चलती, तारे चलते, चांद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है ।। हवा चले तो खुशबू बिखरे, तुम भी प्यारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ।।
जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ।।
उठो जवानो हम भारत के स्वाभी मान सरताज़ है अभिमन्यु के रथ का पहिया, चक्रव्यूह की मार है
चमके कि ज्यों दिनकर चमका है उठे कि ज्यो तूफान उठे चले चाल मस्ताने गज सी हँसे कि विपदा भाग उठे हम भारत की तरुणाई है माता की गलहार है अभिमन्यु के रथ का पहिया….
खेल कबड्डी कहकर पाले में न घुस पाये दुश्मन प्रतिद्वंदी से ताल ठोक कर कहो भाग जाओ दुश्मन मान जीजा के वीर शिवा हम राणा के अवतार है अभिमन्यु के रथ का पहिया….
गुरु पूजा में एकलव्य हम बैरागी के बाण है लव कुश की हम प्रखर साधना शकुंतला के प्राण है चन्द्रगुप्त की दिग्विजयों के हम ही खेवनहार है अभिमन्यु के रथ का पहिया….
गोरा, बादल, जयमल, फत्ता, भगत सिंह, सुखदेव, आज़ाद केशव की हम ध्येय साधना माधव बन होती आवाज़ आज नहीं तो कल भारत के हम ही पहरेदार है अभिमन्यु के रथ का पहिया….
उठो जवानो हम भारत के स्वाभी मान सरताज़ है अभिमन्यु के रथ का पहिया, चक्रव्यूह की मार है
गीतों की श्रृंखला के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमान एडवोकेट जी ने विस्तार पूर्वक बताया संघ वर्ष में कौन-कौन से त्योहार प्रमुखता से मनाता है।
