डॉ रणवीर सिंह वर्मा/ सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
श्री राम शाखा
संघ स्थान
राजकीय पशु चिकित्सालय का प्रांगण। आज श्री राम शाखा के लिए हर्ष और पर्व का दिवस रहा जहां आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में चलने वाली प्रातः कालीन शाखा में स्थापना दिवस मनाया गया।
आज के ही दिन 1 अप्रैल 2021 को इसी स्थान पर ध्वज फहराएगा तब से यह शाखा अविराम चल रही है।
आपको बताते चलें कि इन 5 वर्षों में एक भी दिन अवकाश नहीं हुआ अर्थात कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब ध्वज ना फहराया आया गया हो। समय कितना ही बेमौसम रहा हो आंधी, तूफान, बरसात, बर्फीली शरद ऋतु में भी स्वयं सेवक नियत समय पर बराबर आते रहे और नियमित कार्य होते रहे। योग, व्यायाम, खेल, पथ संचलन, गीत प्रतियोगिता, अमृत वचन, सुभाषित आदि कार्य 5 वर्षों से इसी स्थान पर अविराम चल रहे हैं। सभी स्वयंसेवकों से पूछा गया की इतने वर्षों से आप शाखा में आ रहे हैं आपने अपने अंदर क्या परिवर्तन महसूस किया सभी ने अपने-अपने अनुभव बताए।


आज प्रातः कालीन शाखा में खंड संघ चालक मानवीय रवि जी ने उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा की हम आज बेहद हर्ष महसूस कर रहे हैं हमारी शाखा को 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और हम सभी से आग्रह करते हैं की जो भी उपस्थित स्वयंसेवक हैं वे प्रतिदिन इसी जोश और उत्साह के साथ आते रहें।
प्रार्थना के पश्चात माननीय खंड संचालक जी की ओर से सभी को जलपान और मिष्ठान प्रसाद दिया गया।
