पंकज वालिया / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली नवागत डीएम आलोक यादव ने देर रात शामली पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों प्रदेश शासन द्वारा आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किए गए थे जिनमें शामली डीएम अरविन्द कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया था जबकि उनके स्थान पर आलोक यादव को शामली का डीएम बनाया था। अरविंद कुमार चौहान ने 15 सितंबर 2024 को शामली में जिलाधिकारी पद संभाला था और करीब दो साल तक यहां अपनी सेवाएं दीं। शुक्रवार की देर रात नवागत डीएम आलोक यादव ने तहसील पहुंचकर कोषागार के डबल लॉक में अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर अपना चार्ज ले लिया। इस अवसर पर एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम शामली निधि भारद्वाज, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार, तहसीलदार शामली मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव सहित सहायक कोषाधिकारी तालेवर सिंह, लेखाकार सुनील कुमार आदि ने नवागत डीएम का स्वागत किया।
*2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं आलोक यादव*
शामली (दर्पण) नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक यादव वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह झांसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसके अलावा मुजफ्फरनगर और लखनऊ में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
