- डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। जीव-जंतु कल्याण बोर्ड एवं भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन, पशुधन अनुभाग-1 द्वारा शामली जनपद से समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को पशु कल्याण एवं संरक्षण समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
समिति के मनोनीत सदस्य पंकज वालिया ने बताया कि इस समिति में मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, अमित बेनीवाल, विवेक प्रेमी, मनीष कालखंडे, राजेश चौहान, पवन सांगल एवं संजय शर्मा को शामिल किया गया है। सभी सदस्यों का चयन पशु संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य जनपद में जीव-जंतु कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता या अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा, उचित देखभाल और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, जनपद में पशु कल्याण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नवनियुक्त सभी सदस्यों को बधाई दी है।
फोटो-

SPCA क्या है?
SPCA (Society for Prevention of Cruelty to Animals) एक वैधानिक जिला स्तरीय समिति है, जिसका उद्देश्य जनपद में पशुओं पर होने वाली क्रूरता रोकना, पशु कल्याण सुनिश्चित करना तथा संबंधित कानूनों का पालन कराना है।
यह समिति Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960 के अंतर्गत गठित की जाती है।
समिति में कौन-कौन होते हैं?
प्रत्येक जनपद में सामान्यतः 7 नामित सदस्य होते हैं:
🔹 2 सदस्य NGO / पशु कल्याण संस्था से
🔹 5 सदस्य पशु प्रेमी / समाजसेवी / जागरूक नागरिक
इनके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संरक्षक भूमिका में रहते हैं।
SPCA सदस्यों की प्रमुख भूमिका / अधिकार
✅ पशु क्रूरता की शिकायत प्रशासन तक पहुँचाना
✅ घायल / बीमार / प्रताड़ित पशुओं के संरक्षण हेतु पहल करना
✅ पुलिस / नगर निगम / पशुपालन विभाग से समन्वय करना
✅ अवैध पशु परिवहन, मारपीट, जहर देना, डॉग रिलोकशन आदि मामलों पर कार्यवाही हेतु पत्राचार करना
✅ जिला प्रशासन को SPCA सक्रिय कराने हेतु सुझाव देना
✅ जनपद में पशु कल्याण जागरूकता बढ़ाना
✅ आश्रय, उपचार, नसबंदी, टीकाकरण आदि विषयों पर सहयोग करना
🙏 आप सभी से निवेदन है शामली जिले में पशु कल्याण के लिए आगे आएँ।
आपका
पंकज वालिया
SPCA शामली
