आज विकास खण्ड भटवाड़ी की टकनौर पट्टी स्थित ग्राम सभा तिहार तथा ग्राम सभा द्वारी में आयोजित समेश्वर देवता जी के फुलियार मेले के भव्य एवं दिव्य आयोजन में ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप सिंह परमार सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समेश्वर देवता जी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि फुलियार मेला देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्राचीन परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी लोक परंपराओं और देव संस्कृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी।
