उत्तरकाशी। उद्यान विभाग उत्तरकाशी में कार्यरत उद्यान निरीक्षक प्रेम दत्त मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

समारोह में मुख्य उद्यान अधिकारी डा. ज्योति बजेली, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अजय सिंह रावत, जिला सचिव रामगोपाल पंवार, पुरानी पेंशन के अध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वाण, उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुरेश चंद्र नौटियाल, सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक प्यार सिंह राणा, मंडलीय अध्यक्ष राजीव चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सलाहकार अनूप थपलियाल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने प्रेम दत्त मिश्रा के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र नौटियाल ने किया। समारोह में दिनेश पंवार, पवन पंवार, राजेश नौटियाल, अंकिता चौहान, योगिता राणा, मदन लाल, जयवीर महंत, महेंद्र सिंह राणा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
