- उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित ‘वंदे मातरम् सामूहिक गायन’ कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी में हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय गीत के महत्व और राष्ट्र की संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, राज्यमंत्री प्रताप पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि वंदे मातरम् गायन के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 2300 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उत्तरकाशी जनपद के 52 स्थानों पर ‘एक समय एक स्वर एक लय में’ लगभग 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम में एसडीएम भटवाड़ी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष उत्तरकाशी, नगरपालिका सभासद महावीर चौहान, हरिश डंगवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन माधव जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश भट्ट ने किया।
