डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री मोहित बेनीवाल का जनपद शामली के गांव पेलखा एवं ऐलम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गांव पेलखा में श्री सुबोध प्रधान के आवास पर ग्रामीणों ने श्री मोहित बेनीवाल का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत ऐलम में पूर्व चेयरमैन श्री अश्विन पंवार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में भी उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना तथा मुख्यमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। भाजपा का लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों से उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का सम्मान है। आप सभी का स्नेह और विश्वास मुझे जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। मैं क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, किसान, युवा, महिला और गरीब के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
