डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री मोहित बेनीवाल जी के पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जनपद शामली के उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा ऑर्चिड रेस्टोरेंट, पानीपत रोड, शामली में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्योगपति श्री अशोक बंसल जी ने की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में उद्योग, व्यापार और निवेश के लिए अभूतपूर्व वातावरण तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, बेहतर आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा निवेशक हितैषी नीतियों के कारण प्रदेश देश का अग्रणी निवेश केंद्र बनकर उभरा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’, एमएसएमई को प्रोत्साहन, स्टार्टअप, स्वरोजगार योजनाओं तथा नए औद्योगिक निवेश के माध्यम से उद्योग एवं व्यापार को नई गति दे रही है। प्रदेश में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। श्री बेनीवाल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विशेषकर शामली जनपद में उद्योग एवं व्यापार की अपार संभावनाएँ हैं और भाजपा सरकार इनके समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
श्री मोहित बेनीवाल जी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी उद्यमियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर व्यक्त विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक राहुल जैन, अंकित गोयल द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

इस अवसर पर आईजी विजय गर्ग, क्षेत्रीय मंत्री वरुण मलिक, कंवरबीर कंबोज, सुधीर जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, राहुल जैन, अमित जैन, अशोक मित्तल, अशोक गोयल, राजन बत्रा, प्रवीण गोयल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार सहित जनपद के अनेक उद्यमी, व्यापारी, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामली के समस्त मीडिया बंधुओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्री मोहित बेनीवाल जी को पुनः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
