डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली, आज दिनांक: 29.07.2026, आने वाले त्यौहारों में सामाजिक सद्धभाव बनाये रखने के लिए स्थनीय निकाय अध्यक्ष क्या-क्या, अच्छे से अच्छे कदम उठा सकते है एवं अपने-अपने नगर में विकास कार्यो को और कैसे बेहतर बना सकते है, आदि के विचार-विमर्श हेतु एवं कांवड मेला को मध्यनजर रखते हुए शामली जिले से होकर गुजरने वाली भक्तिमय कांवड यात्रा पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए एक बैठक का आयोजन स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन शामली के जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली की अध्यक्षता में चेयरमैन नजमुल इस्लाम जी के फार्म हाउस कांधला पर किया गया। बैठक में जिले की नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष, प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी नगर पालिका व नगर पंचायत में कांवड यात्रा एवं महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार को बडे ही हर्षोल्लस व सादगी पूर्ण भाईचारे के साथ मानने की शपथ ली, बैठक में जिला शामली की 3 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य एजेण्डा जिले में शान्ति व सौहार्द बनाये रखना है। कांवड यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग व एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रशासन के साथ मिल कार्य किया जायेगा। इसी अवसर पर कांवड यात्रा को सौहार्दपूर्ण सफल बनाने के लिए जिले के पालिका व पंचायत अध्यक्षों ने शपथ ली।
जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को कार्यालय गुणवंता प्रबंधन हेतु आई. एस. ओ. 9001:2015, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आई. एस. ओ. 14001:2015, एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंध हेतु आई. एस. ओ. 45001:2018 सर्टिफिकेशन कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।

इस अवसर पर निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन शामली के जिला अध्यक्ष अरविन्द संगल ने कहां कि कांवड यात्रा हमारे लिए एक त्यौहार की तरह से है और यह महाशिवारात्रि पर भगवान भोले नाथ पर गंगाजल अर्पण करने के पश्चात सम्पन्न होती है। आप सभी अपने स्तर पर शान्ति समितियो का गठन कर, कांवड यात्रा एवं आने वाले त्यौहारों के मध्य आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें तथा जहां जिस वार्ड या गली मौहल्ले अथवा रोड पर कोई भी समस्या हो उसका शांतिपूर्वक समाधान करायें। नगर पालिका परिषद् शामली से कांवड यात्रा के लिए पांच प्रभारी नियुक्त किये गये है जो कांवडियों की देखरेख व व्यवस्था में योगदान करेंगे। इसी प्रकार आप सभी भी अपनी नगर पालिका व पंचायत से कांवड प्रभारी नियुक्त कर, कार्य का वितरण करें, तथा इसमें यदि पुलिस प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता महसूस होती है तो उन्हें भी साथ लेकर शान्ति सौहार्द कायम कर यात्रा को सफल बनायें।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन शामली के जिला सचिव एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद् कांधला श्री नजमुल इस्लाम ने कहां कि नगर पालिका व पंचायत स्तर पर आने वाले समस्त त्यौहारों के मध्य शहर की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ करने हेतु प्रयासरत रहना चाहिए तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था चांक चैबंद हो, क्योंकि 15 अगस्त का त्यौहार भी नजदीक है, जो पूरे भारतवर्ष में बडे ही धूमधाम से मनाया जाता है इसलिए हम सभी को इनकी पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखना भी हम सभी का प्रथम कर्त्तव्य है। यह कांवड यात्रा हमारे देश की धार्मिक व सामाजिक एकता की प्रतीक है। कांवड यात्रा के पावन अवसर पर हम सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई को साथ मिलकर इसको सफल बनाना है तथा शान्ति व सौहार्द की मिशाल को कायम करना है।
इस अवसर पर नगर पंचायत ऊन के अध्यक्ष ने कहां कि त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है जो कि नवम्बर तक संचालित होते रहेगे, सभी कांवड यात्रा एवं आने वाले समस्त त्यौहारों को हम सभी भाई एक साथ मिलकर सौहार्द के साथ मनायें। भारत के राज्यों में किसी भी त्योहार की अलग ही धूम दिखती है। इस लिए हम सभी को यह त्यौहार बडे ही शांत, स्वभाव व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। गली, मौहल्ले व शहर से गुजरने वाले समस्त शिवभक्त कांवडियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। अगर कहीं पर हमें पता चलता है कि इस गली व मौहल्लें में माहौल में सद्भावनाएं नहीं हो रही है तो हमें वहां के संभ्रांत नागरिकों को साथ लेकर उसे भी सही कराना चाहिए। यही त्यौहारों के अवसर पर हमारी बडी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन नगर पचांयत जलालाबाद के चेयरमैन जहीर मलिक ने किया तथा उन्होंने कहा कि हम सब यह संकल्प लें कि हम अपने जीवन में अच्छाई और सच्चाई का पालन करेंगे और समाज में एकता, प्रेम, और सहयोग की भावना को बढ़ावा देंगे। हम सभी एक साथ मिलकर इस पावन अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की का पूर्ण प्रयास करेंगे और जिले का सौंदर्यकरण कर, शामली जिले को स्वच्छ, स्वस्थ व सुन्दर बनाने के लिए हर सम्भव कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका शामली के अध्यक्ष अरविन्द संगल, नगर पालिका कांधला के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम, नगर पालिका कैराना के अध्यक्ष शमशाद अंसारी, नगर पंचायत ऊन के अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, नगर पंचायत गढीपुख्ता के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुज चैधरी, नगर पंचायत बनत के अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, नगर पंचायत एलम के अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्वनी राजबीर सिंह, नगर पंचायत थानाभवन के अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राव जमशैद, नगर पंचायत जलालाबाद के अध्यक्ष जहीर मलिक आदि उपस्थित रहें।
नजमुल इस्लाम
सचिव, स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन, जिला शामली।
