डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
जनपद शामली के ग्राम पिंडोरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री मोहित बेनीवाल का हजारों ग्रामीणों द्वारा अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। ग्रामवासियों ने पारंपरिक सम्मान स्वरूप श्री मोहित बेनीवाल को घोड़े पर विराजमान कर भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में निकले स्वागत जुलूस के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास की राजनीति को नई पहचान दी है तथा जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना तथा स्वामित्व योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

श्री बेनीवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने तथा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज किसान सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है और सरकार हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ी है।
उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों को बेहतर सड़क संपर्क, नई सड़कों के निर्माण, जर्जर मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बिजली व्यवस्था में सुधार, पेयजल सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की कार्यशैली और संकल्प का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही है। आगामी वर्षों में भी विकास की यह गति और तेज होगी तथा प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने श्री मोहित बेनीवाल के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगें रखीं। श्री बेनीवाल ने आश्वासन दिया कि ग्राम पिंडोरा सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए जो भी कार्य संभव होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. रामपाल सिंह, चौ. चेनपाल सिंह (ग्राम प्रधान, पिंडोरा), चौ. विजय लोधी, संजय कुमार, डी.सी. शर्मा, रोहित कुमार, गजवीर सिंह (ग्राम प्रधान), मनोज कुमार (ग्राम प्रधान), सुंदरलाल (ग्राम प्रधान), विजेंद्र कुमार (ग्राम प्रधान), सुखपाल (पूर्व ग्राम प्रधान), बबलू (ग्राम प्रधान), ओमवीर कुमार (पूर्व प्रधान), प्रमोद कुमार (मंडल अध्यक्ष), चौ. वीरेंद्र सिंह (लत्यान खाप), ब्लॉक प्रमुख रामपाल जी, ग्राम प्रधान चेनपाल जी, ब्लॉक प्रमुख गौरव पवार जी, वरुण मलिक (क्षेत्रीय मंत्री, किसान मोर्चा), अंकित गोयल व्यापारी नेता , जिला मीडिया प्रभारी कपिल पवार, अनुराग गर्ग (सह मीडिया प्रभारी), फहीम पंवार (मीडिया प्रभारी), भीमपाल (पूर्व प्रधान, हरसाना), फूल कुमार (ग्राम प्रधान, पथानपुरा), फरीद, सुभाष सिंह, विनोद चौधरी, एडवोकेट पाल जी तथा क्षेत्र के लगभग 25 ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।
