डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
बिग ब्रेकिंग | शामली
50 हजार का इनामी गैंगस्टर इनाम उर्फ धुरी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
थाना कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैराना के 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर इनाम उर्फ धुरी को आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। 40 से अधिक मुकदमों वाला कुख्यात इनाम धुरी कुख्यात मुकीम गैंग का गुर्गा था

उसके कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक, .32 बोर पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
