डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
अखिल भारतीय खटीक समाज (युवा) S-31, 375 दिल्ली प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महिंद्रा जी के सानिध्य में दिल्ली स्थित सांसद जी के राजकीय आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष आर्य जी ने की।
बैठक में दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल फिरोजिया जी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महिंद्रा जी ने प्रदेश के पदाधिकारियों का परिचय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी ने कहा कि जिन राज्यों में खटीक समाज को जातीय आरक्षण प्राप्त नहीं है, उन राज्यों में आरक्षण का मुद्दा लोकसभा के शून्यकाल में उठाया जाएगा। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। खटीक समाज के आरक्षण का विषय दिसम्बर में होने वाले शीतकालीन सत्र में रखा जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समाज के आराध्य संत शिरोमणि संत दुर्बल नाथ महाराज जी की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने तथा भारत सरकार द्वारा जयंती समारोह आयोजित करवाए जाने का प्रस्ताव भी लोकसभा अध्यक्ष को भेजा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समस्त प्रदेश अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि संत दुर्बल नाथ महाराज जी की जयंती “जल झूलनी ग्यारस” जो 22 सितम्बर को है, उसे पूरे देश में प्रदेश एवं जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया जाए।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्री सुभाष आर्य जी के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया कि “जल झूलनी ग्यारस” का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज सिंह बागड़ी जी, श्री वी.पी. सिंह जी, श्री भरत बंशीवाल जी, प्रदेश महासचिव श्री कंवर बागड़ी जी, श्री हरस्वरूप जी, श्री विनोद सरवालिया जी, श्री रमेश सामरिया जी, श्री शिव शंकर जी, श्री बुद्धसेन जी, श्री चन्द हेला जी, श्री पी.सी. कटारिया जी, श्री सुरेश चन्दर जी, श्री निखिल चौहान जी, श्री आर.पी. सिंह जी, श्री हरीश कुमार जी, डॉ. योगेश छलोरिया जी सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित रहे।





🏆 बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महिंद्रा जी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने 14 जून दिल्ली, 26 जुलाई जयपुर एवं 3 अगस्त चण्डीगढ़ में हुए सफल कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।
आदेशानुसार
डॉ. सिप्पी महिंद्रा
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव
अखिल भारतीय खटीक समाज S-31, 375 नई दिल्ली
सादर 🙏
डॉ. नरोत्तम प्रसाद टुंडेले ‘टेगर’
राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय खटीक समाज S-31, 375 नई दिल्ली
