डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी द्वारा प्रथम फैमिली आई0डी0 कार्ड देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
आज दिनांक 22.08.2025 को सरकार द्वारा चलायी जा रही एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी द्वारा श्रीमती इमराना पत्नी श्री खुर्शीद निवासी मोमिननगर तैमूरशाह को प्रथम फैमिली आई0डी0 कार्ड देकर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए फैमिली आई0डी0 कार्ड जारी किया गया। जोकि 12 अंको का था तथा जिसमें परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यो का नाम अंकित था। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ब्यौरा दिया गया। उक्त फैमिली आई0डी0 कार्ड से केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाली 76 योजनाओ का सीधा लाभ कार्ड धारक को मिल सकेगा।


चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी ने बताया कि जिनके पास राशन कार्ड है उनको फैमिली आई0डी0 कार्ड के फार्म को भरने की जरूरत नही है। उनका राशनकार्ड ही उनकी फैमिली आई0डी0 का काम करेगा। चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी नगर पालिका के सम्बन्धित कर्मचारी वैभव गर्ग को फैमिली आई0डी0 बनाये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये कि पालिका में जो भी नागरिक फैमिली आई0डी0 कार्ड बनवाने के लिए उनका कार्ड तुरन्त जारी करते हुऐ भारत सरकार तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही उक्त योजना की जानकारी दी जाये। जिससे अधिक से अधिक नगर वासी उक्त योजना के तहत अपना फैमिली आई0डी0 बनवाकर सरकार द्वारा चलायी योजना का लाभ ले सके।
इस अवसर पर सभासद श्री रामनिवास सैनी, श्री पंकज गुप्ता ,श्री संजय उपाध्याय, श्री सत्यवीर सिंह, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री जितेन्द्र मलिक, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री आजम खान, श्री सुनील बंसल, श्री वैभव गर्ग, श्री आशीष कुमार आदि उपस्थित रहें।
अनिल कुमार शर्मा (सा0 लिपिक)
नगर पालिका परिषद्, शामली।
