डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली, आज दिनांक: 21.08.2026, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक परिवार-एक पहचार योजना के अन्र्तगत उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले परिवारों के लिए फैमिली आईडी बनायी जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवार पहचान योजना (एक परिवार एक पहचान) राज्य के परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों, पेंशनों और नौकरियों तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए एक विशिष्ट 12 अंकों का पहचान पत्र उपलब्ध कराती है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अध्यासित समस्त परिवारों की एक विशिष्ट पहचान हेतु फैमिली आई०डी० सृजित की जा रही है। फैमिली आई0डी0 से विभिन्न योजनाओं को लिंक से मैप किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान कर कल्याणकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है। फैमिली आईडी का मुख्य उद्देश्य लाभार्थीपरक योजनाओं का बेहतर प्रबन्धन करना, सरकारी योजनाओं का पारदर्शी पूर्ण संचालन किया जाना। आय-जाति-मूल निवास जैसे आदि प्रमाण पत्र बनाये जाने मंे प्रयोग किया जाना है। उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद् शामली के चेयरमैन श्री अरविन्द संगल ने पालिका सभागार में फैमिली आईडी के सम्बन्ध में आयोजित बैठक के दौरान व्यक्त किये।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री अरविन्द संगल ने बताया कि इस बार 3000 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें 1364 फैमिली आईडी बनायी जा चुकी है। पालिका द्वारा दिनांक: 24.08.2026 से समय सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क फैमिली आईडी बनायी जायेगी। जिन परिवारांे के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है या राशन कार्ड नहीं बना हुआ है। उनको ऑनलाइन पंजीकरण करके एक नया 12 अंकों का पारिवारिक पहचान पत्र बनाना होता है। ‘‘यूपी फैमिली आईडी’’ के आधिकारिक पोर्टल (https://familyid-up-gov-in) पर पंजीकरण करें, लॉग इन करें या अपनी स्थिति ट्रैक करें। उसके पश्चात आप फैमिली आईडी का रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड उपलब्ध होने चाहिए तथा ओटीपी सत्यापन प्राप्त करने के लिए आधार से जुड़ा एक सक्रिय मोबाइल नंबर भी आपके पास मौजूद होना चाहिए, जिस पर रजिस्ट्रेशन करते वक्त ओटीपी प्राप्त होगा जिसको भरने के पश्चात आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा तथा आपको 12 अंको को एक नम्बर प्राप्त होगा, जो आपकी फैमिली आईडी होगी। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका राशन कार्ड नंबर ही उनकी परिवार पहचान (फैमिली आईडी) के रूप में कार्य करता है। प्रदेश में अध्यासित राशन कार्ड धारक परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही उनकी फैमिली आईडी है।


इस अवसर पर पूर्व सभासद राजीव मलिक, प्रदीप वर्मा, संजय बंसल, सुरेशचन्द कौशिक, आजम खां, अमित कुमार, विनोद निर्वाल, गजेन्द्र सिंह, वैभव गर्ग, उपवन पारचा, सुनील बंसल, शुभम वर्मा, जोगेन्द्र, राकेश कुमार, अरविन्द कुमार, अनवर अहमद, लोकेन्द्र सिंह, सुनिल गुप्ता, कंवरपाल, अंकित, साजिद आदि उपस्थित रहें।
