डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
मालेंडी। गांव मालेंडी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के उपलक्ष्य में स्वागत एवं सम्मान समारोह तथा विशिष्ट जन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बातिश खाप के सोकिंदर चौधरी जी ने की, जबकि आयोजन विश्वेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्री रामपाल सिंह जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि सुविधाओं, सिंचाई, सड़क, बिजली तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों का विकास सरकार, जनप्रतिनिधियों और समाज के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ युवाओं, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों, क्षेत्र के खिलाड़ियों, क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

क्षेत्र के खिलाड़ियों को उनकी खेल प्रतिभा एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं प्रमुख पत्रकारों को भी समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा जनहित के मुद्दों को सामने लाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और क्षेत्रीय पत्रकार जनसमस्याओं को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर कपिल पंवार, ग्राम प्रधान उत्तम जाखड़, नरेश जी, जवाहर राणा पूर्व प्रधान, सुधीर पूर्व प्रधान तना, देवेंद्र तोमर हाथछोया, सुरेंद्र नोनागली, रमेश देशवाल, संजय शर्मा, अंकित गोयल, अमित विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, अंकित पंवार, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह पेलखा, जब्बार राणा सिंह जी, गौरव कुमार, रणवीर सिंह, मनोज कुमार जी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, किसान हितों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। समारोह में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
