डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
3,000 से अधिक स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति; 10 मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता व दो सहयोगियों की जिम्मेदारी, पन्ना स्तर तक संगठन सक्रिय
शामली। भाजपा जिला कार्यालय, जनपद शामली में आगामी स्नातक विधान परिषद निर्वाचन-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामजी लाल कश्यप जी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री मोहित बेनीवाल जी, जिला प्रभारी श्री राजा वर्मा जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री वरुण गोयल जी, विधान परिषद सदस्य श्री वीरेंद्र सिंह जी तथा पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष श्री तेजेंद्र निर्वाल जी उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल जी के समर्थन में आगामी निर्वाचन की संगठनात्मक तैयारियों एवं मतदाता संपर्क अभियान को लेकर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री मोहित बेनीवाल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जनपद शामली में 3,000 से अधिक स्नातक मतदाता हैं। इनमें लगभग 1,500 से अधिक मतदाता शामली विधानसभा क्षेत्र, लगभग 1,000 कैराना विधानसभा क्षेत्र तथा लगभग 600 मतदाता थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में हैं।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक 10 स्नातक मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता तथा दो सहयोगी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। पन्ना प्रमुख स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करते हुए मतदाता संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
जिला प्रभारी श्री राजा वर्मा जी ने भी आगामी निर्वाचन को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की तथा मंडल एवं बूथ स्तर तक समन्वित रूप से मतदाता संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल जी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। कार्यकर्ताओं से आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक एवं अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान श्री कपिल पंवार, जिला महामंत्री श्री राजेश मलिक, श्री शिवकुमार, श्री अनिल चौहान, श्री रामपाल प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक तैयारियों एवं मतदाता संपर्क अभियान को लेकर चर्चा की।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ एवं पन्ना स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा स्नातक मतदाताओं से प्रभावी संपर्क स्थापित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
