सेंट आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल शामली में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा त्योहार के आगमन को अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया।

पंकज कुमार वालिया सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली

दिनांक : 21-10-2023
शामली

सेंट आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल शामली में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा त्योहार के आगमन को अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया उसके पश्चात संगीतमय रामायण प्रस्तुत कर रावण दहन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रमुख पात्रों का शानदार अभिनय प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

 

जिस प्रकार राम के वनवास से वापस आने की खुशी में अयोध्या नगरी को सजाया गया था। उसी प्रकार विद्यालय के प्रांगण को भी इस पर्व के आगमन की खुशी में चंहु और से सजाकर अयोध्या नगरी का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ शामली के चैयरमैन श्री अरविंद संगल जी ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के सम्मुख स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रामायण एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए श्री अरविंद संगल जी विद्यार्थियों को दशहरा के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि

 

दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्या पर सत्य की विजय के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

 

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती उज्मा ज़ैदी जी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुति पर उपहार देते हुए कहा कि इस त्यौहार को मनाने से हम सभी को यह सीख मिलती है कि अच्छाई की हमेशा जीत होती है और बुराई की हमेशा हार। इसलिए हम को चाहिए कि हम सबको अपने जीवन में कभी किसी के साथ बुरा नहीं करना चाहिए और चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं हमेशा सत्य की राह पर चलकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में कार्यरत रहना चाहिए।

 

 

कार्यक्रम का सुंदर संचालन मनीष मित्तल, अजय गोयल और दीपा, वाटिका की प्रस्तुत श्रीमती सुरक्षा, भावना अभिषेक बालियान द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर तनु चौधरी, मून बोस, महक नामदेव, निकिता चौधरी, निशा शर्मा, सतीश जैन, पंकज गोयल, विजय वर्मा, अभिषेक, तान्या, शिल्पी, बनिता खेवाल, रश्मि पांचाल, नेहा चौधरी, दीपा, तान्या गोयल, नेहा गिरी आदि अध्यापकों व अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

उज़्मा ज़ैदी
प्रधानाचार्या
सेंट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल, शामली

 

Leave a Reply