डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। झिंझाना क्षेत्र (कैराना), जनपद शामली के ग्राम पावटी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य माननीय श्री मोहित बेनीवाल का कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिवकुमार जी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी चौ0 वीरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जी द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ मोहित बेनीवाल जी का स्वागत किया।



इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
मोहित बेनीवाल ने कहा—


“माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर नई ताकत के रूप में उभर रहा है। गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।


वहीं उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार, सड़कों एवं एक्सप्रेस-वे का विस्तार, बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था, निवेश को बढ़ावा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।

आज उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
हमारा संकल्प है कि विकास की यह गति गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे तथा कैराना और शामली क्षेत्र भी विकास की इस यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाए।”

मोहित बेनीवाल ने ग्राम पावटी के सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आत्मीय स्नेह, सम्मान एवं भव्य स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
