डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
आज जिला खेल कार्यालय शामली द्वारा मेजर ध्यानचंद जी जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल के हॉकी ग्राउंड पर संपन्न हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद संगल जी द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया


अपने ऊर्जावान संबोधन में उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जी के खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्हें विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त है जो भारत के सभी खिलाड़ियों के लिए सम्मान की बात है, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा हॉकी खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल की हॉकी टीम और पी,एम, श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शामली की टीम के बीच खेला गया, संघर्ष पूर्ण फाइनल मैच में सेंट आरसी स्कूल की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को ३-२ से हराकर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया, विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्कूल के उप प्रधानाचार्य रविंदर पाल मालिक जी द्वारा खेल विभाग द्वारा उपलब्ध आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर संजू रानी कबड्डी प्रशिक्षक भूपेंद्र देव एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रशांत मलिक कुश्ती प्रशिक्षक विक्रांत राठी स्कूल पीटीआई हॉकी कोच रेनू, बाबूराम, शुभम, केशव,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
अश्वनी त्यागी
खेल विभाग
उत्तर प्रदेश
