डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली, 7 अक्टूबर 2026।
नगरपालिका परिषद शामली में “विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल जी तथा जिला प्रभारी राजा वर्मा जी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना। इस दौरान विकसित भारत के संकल्प, सेवा, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया।

कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा नगरपालिका परिषद शामली के प्रांगण से प्रारंभ होकर शिव चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का मंच संचालन पीयूष सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, महामंत्री राजेश मलिक, अध्यक्ष अरविंद संगल, पूर्व अध्यक्ष थाना भवन संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, कपिल पंवार, पुनीत द्विवेदी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनसामान्य तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम एवं यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
