डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
गोहरनी। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य माननीय श्री मोहित बेनीवाल का आज गोहरनी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं शानदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान श्री विपिन राणा द्वारा किया गया।
श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझने का कार्य कर रही है। गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

श्री बेनीवाल ने कहा कि गांवों के विकास, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। जनता की समस्याओं को सुनना, उनसे संवाद करना और उनके समाधान की दिशा में लगातार कार्य करना ही सुशासन की पहचान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा जनता और संगठन के बीच संवाद को और मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री मोहित बेनीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा गांव एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की
कार्यक्रम की अध्यक्षता बातिशाखाप चौधरी शोकेंद्र के द्वारा की गई, मंच का संचालन कुलदीप पंवार जी के द्वारा किया गया

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजू और बेनीवाल खाप के चौधरी श्री अमित बेनीवाल , बातीशा खाप चौधरी शोकेंद्र चौधरी, अंकित गोयल, घनश्याम पारचा, पूर्व प्रधान श्री विपिन राणा , अनुराग शर्मा, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, गोविंद सैनी, छतरपाल कश्यप,मुकेश गोयल, रमेश , राजवीर निर्वाल, जीतू निर्वाल गांव के गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
