डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
थानाभवन क्षेत्र में क्षत्रिय समाज ने मोहित बेनीवाल का किया भव्य स्वागत
तलवार भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर किया सम्मान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
शामली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री मोहित बेनीवाल का थानाभवन क्षेत्र के ग्राम चंदेना माल में क्षत्रिय समाज एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान ठाकुर महिपाल सिंह के नेतृत्व में समाज के लोगों ने श्री मोहित बेनीवाल को तलवार भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता एवं समाज के लोगों द्वारा दिए गए इस स्नेह और सम्मान के लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के अवसर, किसानों के हित और क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार एवं संगठन लगातार प्रयासरत हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। श्री बेनीवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहारनपुर, मांगे राम चौधरी, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, मुकेश शास्त्री, पंकज राणा निवर्तमान जिला महामंत्री, पीयूष सैनी जिला मंत्री शामली, गोविंद कश्यप, शालू राणा, डॉ. संजय राणा जिला मंत्री किसान मोर्चा, प्रदीप पुंडीर उमरपुर, मनबीर राणा गोगवान, योगेंद्र शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, बृजेश राणा प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षामित्र, प्रमोद राणा प्रधान, विजयंत बेनीवाल, राजीव शास्त्री, रोहित त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
