डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का बयान, “अंकित बालियान के परिवार को मिले न्याय”
दिल्ली। किसी भी अपराध में पीड़ित के साथ संवेदना होती’, ‘पीड़ित के साथ सभ्य समाज की संवेदना होती है’, ‘पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होता है’, ‘हत्या जैसे संगीन अपराध में जाति तलाशना संवेदनहीनता है’, ‘यह कहना कि उसकी जाति के लोगों में आक्रोश है’, दुख को जाति के दायरे में सीमित करना है- जयंत, ‘ऐसी घड़ी में जाति, विचारधारा से ऊपर उठना चाहिए’, क्योंकि सबसे पहले हम इंसान हैं- जयंत चौधरी, अंकित बाल्यान के परिवार को न्याय मिले- जयंत, ‘यह किसी एक जाति या गोत्र का विषय नहीं है’।

आपको बताते चलें कि
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हरियाणा से सटे ज़िले शामली में बुधवार देर शाम हरियाणवी गानों में दिखने वाले कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
शामली पुलिस के मुताबिक़, चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए थे.
ये घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम के पास हुई. अंकित बालियान जिम से लौटकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे जब उन पर हमला हुआ.

शामली पुलिस के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक़, “हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं और फ़रार हो गए. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, कुछ टीमों को हरियाणा भी भेजा गया है.”
35 साल के सिंगर, जो अपने हिट गाने ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ के लिए मशहूर थे, शाम करीब 7 बजे जिम से निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमलावरों के मौके से भागने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अंकित बालियान मामले में अपडेट
अंकित बलियान मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाई गई हैं और वे अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। कई टीमें हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं और संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। ADG ने कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के करीब है और मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में भी काफी प्रगति हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।
