डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
श्री रामध्वज पूजन के बाद निकली भव्य शोभायात्रा
कांधला। नगर में श्री रामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला के तत्वावधान में गत वर्षों की परंपरा के अनुसार श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को श्री रामध्वज पूजन एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन माता श्री शाकंभरी देवी भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्री रामध्वज के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

मार्ग में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री रामलीला मंचन स्थल पंजाबी धर्मशाला पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इसके बाद श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 रणवीर सिंह व कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल , संरक्षक डॉ जनेश्वर चौहान, गुणपाल जैन सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार श्री रामध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद श्री रामध्वज को रामलीला मंचन स्थल पर स्थापित किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंचन से पूर्व श्री रामध्वज पूजन एवं शोभायात्रा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के चलते नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर गुणपाल जैन, अनिल कुमार मित्तल, नरेंद्र वत्स, घनश्याम सैनी, डॉ. जनेश्वर चौहान, नवनीत जैन,डॉ रणवीर सिंह वर्मा, बृजेश अग्रवाल,मा0 कन्हैया सैनी, सर्वेश वर्मा,तनुज कुमार, डॉ. रश्मिकांत जैन, दीपक गुप्ता, अंकित सैनी, ऐलविश माहेश्वरी,नंदू सैनी, अनुज नामदेव, श्रवण अग्रवाल, मदन सैनी, जोगराज,प्रमोद,मदन जांगिड़,भूरी चावला,चौ0 रणवीर गुर्जर,आकाश सैनी, सूरज वर्मा, मुकेश सैनी, शिवा,नितिन शर्मा, विशाल शर्मा, जयश्री मोहन,संजीव कुमार गोयल, अनिल कुमार, सभासद इंद्रपाल, नेता किरणपाल, सोनू कुमार माहेश्वरी, जितेंद्र सैनी, आकाश कुमार सिंघल, ओम कुमार सिंघल, रवि नामदेव, सुरेश नामदेव,गौरव वर्मा, श्रेष्टकांत, देशराज, ईश्वर दयाल कंसल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो परिचय: कांधला में श्री रामध्वज पूजन के बाद निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
