डॉ रणवीर सिंह वर्मा/सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
मानव तस्करी मामलों में उत्कृष्ट कार्य पर निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा सम्मानित
झिंझाना/शामली।
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन 1090, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जनपद शामली में तैनात निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा को मानव तस्करी से जुड़े मामलों के सफल निस्तारण और अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी में सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

