डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
कांधला। नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित पूर्व चेयरमैन बाबू प्रेम प्रकाश सिंघल के आवास पर श्री रामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विस्तार से विचार-विमर्श किया तथा आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सुझाव रखे।
कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह वर्मा ने पदाधिकारियों और मंच कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी से रामकाज में समर्पित भाव से सहयोग करने और आयोजन में सक्रिय रूप से सम्मिलित होने का आह्वान किया।
वहीं कमेटी के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला का मंचन धार्मिक एवं मर्यादित वातावरण में कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जाएंगी।
कमेटी के उपप्रबंधक एवं ग्लोबल शांति केयर के डायरेक्टर कुशांक चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पर्व पर परंपरागत रूप से श्रीराम भक्तों के साथ भगवान श्रीराम की ध्वज शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ ध्वज को रामलीला मंचन स्थल पर स्थापित किया जाएगा।








उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पंजाबी धर्मशाला स्थित मंचन स्थल पर श्रीराम की भव्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा। बैठक में रामलीला मंचन से जुड़ी तैयारियों, मंच कलाकारों की भूमिका और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मित्तल ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंघल ने की। बैठक में पंकज जैन(डॉबी), कमल चावला, मदन सैनी, मदन जांगिड़, श्रेष्ठ कांत, संदीप सैनी, हरिश्चंद्र, सर्वेश वर्मा, राहुल सैनी, विशाल कुमार, जितेंद्र सैनी, तनुज कुमार, मुकेश कुमार सैनी, आकाश जैन, प्रतीक जैन, सुरेंद्र शर्मा, रणबीर सिंह गुर्जर, जोगेंद्र चावला, पूरन सैनी सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
