डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई कैराना ने आन बान और शान से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नमरा मार्किट में ध्वजारोहण किया
इस मौके पर अतिथि के रूप में
कैराना कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार
किला गेट चौकी प्रभारी राजकुमार बघेल
इमाम गेट चौकी प्रभारी जितेंद्र त्यागी
एस,आई वेदपाल सभासद शगुन मित्तल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुज चौहान
और सागर गर्ग सभासद को अंग वस्त्र पटका पहनाकर सम्मान किया गया
उसके बाद सभी अतिथियों और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ,अध्यक्ष डॉ मजहर खान युवा अध्यक्ष शिवम गोयल जी ने संयुक्त नेतृत्व में ध्वजारोहण किया उसके बाद सभी अतिथियों ने और व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने देश के अमर बलिदानी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने-अपने विचार व्यक्त किये

इस दौरान पत्रकार बंधुओ की गरिमामय उपस्थिति रही
ध्वजारोहण के समय देशभक्ति के गीतों के साथ माहौल देश भक्ति का रहा और सभी के अंदर देशभक्ति का जज्बा उमड रहा था इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य गण और बहुत से व्यापारी मौजूद रहे
