डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026
आज का दिन खटीक समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Br. MSME-DFO, नई दिल्ली), भारत सरकार के तत्वावधान में, कम्युनिटी कनेक्ट (Community Connect) के सहयोग से एवं अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि. N-441) द्वारा समाज के उद्यमियों के लिए एक विशेष बिजनेस अवेयरनेस मीट का भव्य और सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम Br. MSME-DFO, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली के सभागार में प्रातः 11:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें दिल्ली-NCR सहित राजस्थान , उत्तर प्रदेश,गुजरात मध्यप्रदेश एवं विभिन्न राज्यों के क्षेत्रों से समाज के सैकड़ों बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स और भविष्य के युवा उद्यमियों (Future Entrepreneurs) ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
1. सरकारी योजनाओं की सरल जानकारी:
MSME विभाग के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने समाज के लोगों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे PMEGP, Mudra Loan, Stand-Up India, सब्सिडी, ZED सर्टिफिकेशन और बैंक लोन प्रक्रिया की के साथ ही साथ बिजनेस को अपने क्षेत्र तक ही समिति न रखते हुए उसे एक्सपोर्ट करने संबंधी जानकारी अत्यंत सरल भाषा में दी। उपस्थित लोगों ने अपनी शंकाओं का समाधान सीधे अधिकारियों से प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय खटीक समाज रजिस्टर्ड एन 441 के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ललित पंवार , ने अपने सरल शब्दों के व्याख्यान में sales की परिभाषा देते हुए उसकी महत्ता पर जोर देकर फॉर्मूला बताया कि कैसे इसको अपने बिजनेस में अप्लाई किया जा सकता है और बढ़ाया जा सकता है।
2. Zero से शिखर तक का प्रेरणादायक सफर:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के गौरव, प्रसिद्ध उद्योगपति श्री फकीर चंद मोगा जी रहे।

श्री मोगा जी ने अपने जीवन के संघर्ष से सफलता तक के सफर को साझा किया। उनका उद्यमिता अनुभव युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और उन्होंने बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर एक छोटा व्यापार बड़ा साम्राज्य बन सकता है।

3. भामाशाहों का सम्मान:
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में दो भामाशाहों का विशेष योगदान रहा।
श्री डी. एस. तोमर जी, Deputy Director, Br. MSME-DFO, जिनके अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम संभव हो पाया और जिन्होंने वेन्यू के साथ-साथ जलपान की व्यवस्था करवाई।
श्री अनिल सरवालिया जी, अध्यक्ष – दिल्ली प्रदेश, अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि. N-441), जिन्होंने समाजजनों के लिए भोजन (लंच) की व्यवस्था कर एक सच्चे भामाशाह का परिचय दिया।


समाज की ओर से दोनों भामाशाहों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार श्री भवानी शंकर राजोरिया ने बहुत ही आत्मीयता और कुशलता के साथ किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य “एक-दूसरे के साथ व्यापार, समाज का विकास” पर जोर देते हुए एक मजबूत बिजनेस नेटवर्क बनाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में MSME मंत्रालय के सहायक निदेशक श्री डी वी सिंह, अखिल भारतीय खटीक समाज रजिस्टर्ड एन 441 के कार्यकारी प्रधान महासचिव श्री विजय कुमार सांखला, राष्ट्रीय उपाध्याय श्री रामनाथ राजोरिया, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण बोरीवाल, डॉ सुरेश मलकानी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ) श्री यशपाल पंवार, कार्यकारी अध्यक्ष (हरियाणा प्रदेश) , श्री तेजपाल सामरिया जिला अध्यक्ष गुरुग्राम के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।


कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि यह सिर्फ एक मीटिंग नहीं थी, बल्कि आत्मनिर्भर समाज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस मीट से समाज के कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार की नई राह मिली है।





कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार भवानी शंकर राजोरिया ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे जिससे समाज के व्यक्ति को वास्तव में कुछ ना कुछ मिल सके ।
आभार मदन पाल सिंह मुंडे
