डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने सिद्धपीठ प्राचीन सदाशिव मंदिर में किया शिव महापुराण कथा का श्रवण, पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया
शामली। सिद्धपीठ प्राचीन सदाशिव मंदिर, रेलपार में आयोजित शिव महापुराण कथा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल जी ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया तथा भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सदाशिव मंदिर की दिव्यता और प्राचीन परंपरा को नमन करते हुए कहा कि यह स्थान स्वयं भगवान भोलेनाथ की कृपा का जीवंत प्रतीक है, जहां आकर मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

इस अवसर पर मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने वाली शिव महापुराण कथा का श्रवण जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी क्षेत्रवासियों पर उनकी कृपा बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। साथ ही उन्होंने भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि शिव भक्ति ही जीवन का सर्वोच्च आधार है और शामली की यह पावन भूमि सदैव भोलेनाथ की कृपा से धन्य रही है।
शिव महापुराण कथा का रसपूर्ण वाचन कथा व्यास दिनेश पाठक जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए तथा पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश मलिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, परमेद्र निर्वाल, शेषपाल निर्वाल, वकील प्रदीप पंवार, राजीव निर्वाल, प्रेमपाल निर्वाल, अशोक निर्वाल, सुदेश निर्वाल, ओमपाल निर्वाल, सतबीर निर्वाल, लवली मलिक, वरुण मलिक, राहुल जैन, सचिन जैन, कुलदीप पवार एवं अजीत निरवाल सहित रेलपार क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धा इसमें वदद जरूर लु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन महाराज सिंह द्वारा किया गया तथा संचालन हरिओम पाठक जी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर व्यास पीठ की तरफ से एवं मंदिर कमेटी की ओर से मोहित बेनीवाल जी को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
