जितेंद्र चौहान / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
कांधला
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के प्रथम बार कांधला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलकर किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही तथा कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर अमित चौहान (पूर्व क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा), अरविंद चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा), हरिमोहन चौहान ‘मोनू’ (जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा), कृष्ण चौहान (मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), डॉ. रश्मिकांत जैन (मंडल अध्यक्ष कांधला), नेत्रपाल चौहान (मंडल अध्यक्ष कंडेला), संजय पंवार, संदीप सैनी, नौसाद मालिक, सुनील पंचाल, रजाउलाहा खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांधला पहुंचे देवेंद्र चौधरी, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
