डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। कस्बा बनत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं माननीय विधान परिषद सदस्य श्री मोहित बेनीवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार के नेतृत्व में किया गया, जहां क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाओं एवं फूल बरसाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाएं—प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना तथा महिला एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच रहा है।

इस दौरान कस्बा बनत के नागरिकों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी अपेक्षाएँ रखीं। इस पर श्री मोहित बेनीवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कस्बा बनत के विकास हेतु जो भी कार्य उनके स्तर से संभव होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सरकार चलाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कपिल पंवार, अंकित गोयल, अमित विश्वकर्मा, वरुण मलिक, पूनम राणा, अनुज राणा सहित समस्त कस्बा एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
