- डॉ रणवीर सिंह वर्मा /सनसनी सुराग न्यूज शामली
विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया वृक्षारोपण..
श्रीराम शाखा
संघ स्थान राजकीय पशु चिकित्सालय का प्रांगण। खंड शाखा कांधला में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में खंड संघचालक माननीय रवि जी एवं पर्यावरण एवं जल गतिविधि विभाग सह संयोजक श्रीमान नवीन जी के नेतृत्व में संघ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण किया।


इस दौरान नवीन जी ने कहा कि वृक्ष केवल छाया ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पेड़ एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य का संकल्प है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित स्वयं सेवकों से आग्रह किया कि आज सभी अपने अपने निवास स्थान, प्रांगण , खेत खलिहान पर एक नया पौधा अवश्य लगाएं। हरियाणा किसान संघ के सुंदर लाल जी ने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया।!!!
इस साल की थीम 2026
संयुक्त राष्ट्र हर साल एक थीम देता है। इस बार फोकस है – *”प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ”* यानी Beat Plastic Pollution
धरती बचाओ, जीवन बचाओ। 🌍🌳
