भगवान शिव हैं समस्त प्राणियों का विश्राम स्थान : साध्वी ब्रह्म निष्ठा भारती

भगवान शिव हैं समस्त प्राणियों का विश्राम स्थान : साध्वी ब्रह्म निष्ठा भारती

सतीश सेठी/ ब्यूरो चीफ/ सहारनपुर /सनसनी सुराग न्यूज़ देवबंद (सहारनपुर)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से टीचर्स कॉलोनी शिव पार्क देवबंद में पांच दिवसीय श्री शिव कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के प्रथम दिवस में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक परम पूजनीय गुरुदेव आशुतोष महाराज की परम शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री ब्रह्म निष्ठा भारती ने कथा का वाचन करते हुए भगवान् शिव की महिमा को भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किया।
कथा का शुभारंभ मंगलकारी भगवान् श्री गणपति महाराज जी के स्तुति गान से किया गया। कथा का वाचन करते हुए परम पूजनीय गुरुदेव आशुतोष जी महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री ब्रह्म निष्ठा भारती ने कहा कि भगवान् शिव समस्त प्राणियों का विश्राम स्थान है। अनंत पापों के ताप से उद्विग्न होकर विश्राम के लिए प्राणी भगवान शिव की शरण में आकर विश्रांति का अनुभव करते है। शिव कथा की रसधार में डुबकी लगाकर ही मन शीतल आनंद की अनुभूति करता है। कथा का प्रभाव ऐसा है जिसके श्रवण मात्र से ही मन से विकारों की मलिनता मिटती है। मानव के मन में ईश्वरीय प्रकाश प्रकट होता है। कथा जीवात्मा को प्रभु से मिलने के लिए सेतु का कार्य करती है। इस सेतु पर चलकर ही भक्त प्रभु दर्शन का सौभाग्य पाते रहे हैं।
साध्वी ने बताया कि आज अज्ञानता के अंधकार में भटक रहे मानव समाज को अध्यात्म ज्ञान की परम आवश्यकता है। तभी मानव दानवता की खाइयों से निकलकर देवत्व की परम ऊंचाइयों को स्पर्श कर सकेगा। कथा के दौरान साध्वी सतींद्र भारती एवं साध्वी सदया भारती ने प्रभु की महिमा में सुमधुर भजनों का गायन कर, कथा पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालु- भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया। कथा में मुख्य अतिथि देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, विपिन त्यागी सभासद, अंकित राणा स

Leave a Reply