डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री मोहित बेनीवाल ने लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के उत्तर प्रदेश आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री मोहित बेनीवाल ने पुनः भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः व्यक्त किया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

श्री बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता-आधारित और विचार-आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुरूप जनसेवा का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करते हुए आगामी चुनौतियों एवं चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर ‘संगठन सर्वोपरि’ की भावना से कार्य करेंगे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
