आज जनपद उत्तरकाशी के सीमान्त क्षेत्र तहसील भटवाड़ी मुख्यालय के रामलीला मैदान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा “विकास संघर्ष समिति” के बैनर तले विगत 13 दिनों से धरने पर बैठे लोगों की समस्या एवं मांगों को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने गंभीरता से सुना।

समिति ने केंद्रीय विद्यालय, उत्तरकाशी-बडेथी से गंगोत्री तक ऑल वेदर सड़क का निर्माण, तथा विकासखण्ड एवं तहसील स्तर के सभी कार्यालयों का भटवाड़ी में नियमित संचालन एवं संबंधित अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने जैसी जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी, उपजिलाधिकारी भट्टवाडी को निर्देशित कर दोनों विकासखंड भटवाड़ी एवं डुंडा में नियमित रूप से सभी अधिकारी कर्मचारियों को बैठनें के निर्देश दिए जिस पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने तत्काल एक-दो दिन में रोस्टर तैयार करने का भरोसा दिया।

वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी से केन्द्रीय विद्यालय के मानकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और अपने स्तर के सभी कार्य पूर्ण करने को कहा। साथ ही BRO द्वारा बडेथी से भैरवघाटी तक के निर्माण कार्य की जानकारी दी। जिसमें उनके द्वारा फेज वन में तेखला तक टेंडर प्रतिक्रिया पूर्व होने की बात कही गई और अन्य पर चरणबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही विद्यालय के लिए अस्थाई भवन निर्माण कार्य हेतु PWD के अधिकारी को स्टेटमेंट तैयार करने के निर्देश दिए गए। विधायक सुरेश चौहान ने क्षेत्र की जनभावनाओं एवं इन न्यायोचित मांगों के लिए अपने स्तर से माननीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री एवं सांसद सहित भारत सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, एसडीएम शालिनी नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, खंड विकास अधिकारी हेमलता,खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, संघर्ष समिति के अध्यक्ष भटवाड़ी प्रधान विवेक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, विक्रम सिंह रावत, केशव नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
