उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में विधायक पद के दावेदारों की सक्रियता के बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता पवन नौटियाल ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। बुधवार, 4 नवंबर 2026 को उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय उत्तरकाशी में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी एवं जिला प्रभारी के समक्ष गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र संख्या-03 से विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी रखी। पवन नौटियाल ने पार्टी संगठन के समक्ष अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
