डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
श्री राम शाखा
संघ स्थान राजकीय पशु चिकित्सालय का प्रांगण।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर
आज श्री राम शाखा खंड कांधला पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
नगर कार्यवाह श्रीमान अंकित जी ने सभी को नियमित योग अभ्यास कराया। सर्वप्रथम वृक्षशासन कराया गया तत्पश्चात सूर्य नमस्कार, ॐ की ध्वनि, कपाल भाती, बटरफ्लाई, नाड़ी शुद्धि अलोम विलोम,
ट्विस्ट भुजाओं को ताकत देने वाला प्रहार,
रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करने वाला सर्वप्रिय नाव आसन का कार्यक्रम हुआ।
स्वयं सेवकों ने योग दिवस पर भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड से व्यवस्था प्रमुख श्रीमान नीरज जी ने गण गीत से प्रारंभ किया।
सर्व प्रथम खंड प्रचार प्रमुख डॉ रणवीर सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि
“पहला सुख- निरोगी काया” जानते मानते और आवश्यक होते हुए भी आज हम कितने स्वस्थ और सुखीहैं? यह किसी से छिपा नहीं है। प्रत्येक मनुष्य जीवन पर्यन्त स्वस्थ रहना चाहता है, परन्तु चाहते मात्र से तो स्वास्थ्य प्राप्त नहीं हो पाता। इसके लिए कुछ न कुछ उपक्रम करना पड़ता है। कहा भी कहा गया है – उद्यमेन हि सिद्धयन्ति कार्याणि न मनोरथः । न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगा:। परिश्रम से ही कार्य सिद्ध होते हैं,चाहते मात्र से नहीं ।
योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा और सौन्दर्य प्रदान करता है। योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग का अर्थ ही जोड़ना है। नियमित योग हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है, साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाता है। योग सम्पूर्ण स्वास्थ्य और आन्नद प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है। योग से शरीर स्वस्थ बनता है । स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ परिवार बनता है । स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज बनता है और स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है । अपने स्वास्थ्य के हम स्वयं उत्तरदायी है। अच्छा स्वास्थ्य हमारा स्वभाव भी है, अधिकार भी है और कर्तव्य भी । हमें सब कुछ घर – परिवार और समाज से मिल सकता है परन्तु स्वास्थ्य की रक्षा खुद को करनी पड़ती है। योग को अपनायें । स्वयं को स्वस्थ बनायें । स्वास्थ्य की ओर पहला कदम बढायें । स्वस्थ रहें – मस्त रहें ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली के कारण लोग अनेक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
ऐसे में योग ही स्वस्थ और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने करो योग, रहो निरोग का, योग भगाए रोग का संदेश देते हुए कहा कि आज भागदौड़ की जिंदगी में लोग बीमार हो रहे हैं नियमित समय पर भोजन न करना, समय पर निद्रा न लेना, देर रात तक जागना और सुबह देर से उठने के कारण हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यदि हम अपना खान-पान सही करें समय पर सोए और प्रातः काल उठकर योग प्राणायाम करें तो इससे हम ही स्वस्थ नहीं होंगे वरन् हमारा राष्ट्र भी हमारा स्वस्थ और मजबूत बनेगा। हम राष्ट्र सेवा में अपना शत प्रतिशत योगदान दे सकते हैं। योग और प्रणाम हजारों वर्षों से भारत में ऋषि मुनियों द्वारा प्रचलित एक विद्या है जिसके सहारे हम स्वस्थ रह सकते हैं।
वरिष्ठ स्वयंसेवक श्रीमान राजीव जी ने बताया की महर्षि पतंजलि ने दुनिया को स्वस्थ रहने का गुरु मंत्र दिया और वह योग और प्राणायाम। इसके नियमित अभ्यास से हम हष्ट पुष्ट रह सकते हैं बीमारियां हमसे दूर हो जाएंगी और हम अपने परिवार और देश की सेवा अच्छे से करते रहेंगे। पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे श्रीमान राजेंद्र आचार्य जी ने बताया कि आज देश में प्रत्येक शहर और अस्पताल में डॉक्टर के यहां मरीजों की बेपनाह भीड़ है और उसका मुख्य कारण है हमारा आलस्य पूर्ण जीवन, सेहत के प्रति लापरवाही, खान-पान उचित ना होना। हमारी युवा पीढ़ी इससे ग्रसित होती जा रही है आगे आचार्य श्री ने बताया कि हमारे रिश्तेदारी में एक लड़का जो फास्ट फूड मोमोज आदि खाता रहता था लगभग 2 से 3 करोड रुपए का खर्च होकर वह बच्चा अपने जीवन को वापस पा सका है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की फास्ट फूड हमारे जीवन में कितना जहर घोल रहा है काफी परिवार समय पर उचित इलाज नहीं करा पाते।
करनाल से आए डॉक्टर राजेंद्र सैनी जी ने बताया की सन 2008 से मैं नियमित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक सदस्य हूँ और मेरे को अब कभी भी कोई शारीरिक बीमारी नहीं होती।
मोहाली चंडीगढ़ से आए गोयल जी ने बताया की 2014 से नियमित रूप से प्रातः काल 4:00 बजे उठकर योग और प्राणायाम के जरिए स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और अब कभी भी किसी डॉक्टर के पास उनका जाना होता है।
समापन पर खंड संघ चालक माननीय रवि जी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से प्रातः काल 5:00 बजे उठकर दैनिक कार्यों से निवृत होकर संघ स्थान पर आता हूं और स्वस्थ जीवन जी रहा हूं। इससे पूर्व वर्ष में कई बार बुखार आता था नजला, जुखाम हमेशा शरीर में रहता था अब मैं इन सब चीजों से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी रहा हूं।
कार्यक्रम के पश्चात नगर कार्यवाह श्रीमान अंकित जी ने फलाहार कराया। आज स्वयं सेवकों की संख्या 45 रही


