डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
ऊन, शामली। लोकप्रिय एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह का पुण्य कार्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से निरंतर जारी है।
इसी क्रम में आज जनपद शामली के ऊन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में 119 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री मोहित बेनीवाल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ विधान परिषद सदस्य माननीय श्री वीरेन्द्र सिंह जी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील योजना है, जिसके माध्यम से बेटियों के विवाह का सम्मानपूर्वक आयोजन किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता को कम करने के साथ-साथ उन्हें सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर प्रदान कर रही है।

श्री मोहित बेनीवाल जी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है और आज उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा, सम्मान एवं सुशासन की नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम सभी नवदंपतियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
#NayeBharatKaNayaUP #MissionShaktiUP #Shamli #Thanabhawan #SamuhikVivah #KapilPanwar
