डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
भाजपा किसान मोर्चा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
शामली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर की स्वीकृति से जनपद शामली में किसान मोर्चा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से किसान मोर्चा को जनपद शामली के प्रत्येक मंडल एवं गांव तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।


सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला कार्यकारिणी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। आशा है कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए किसान हितों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
किसान का सम्मान, किसान का उत्थान—यही भाजपा किसान मोर्चा का संकल्प है।
