डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। जिला बार एसोसिएशन, शामली द्वारा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री मोहित बेनीवाल के सम्मान में बार भवन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने श्री बेनीवाल का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और समाज को न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए वे सदैव तन, मन और धन से उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रही है तथा न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, महासचिव सतेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदीप पंवार, हिमांशु गौतम, दिलशाद, प्रशांत कश्यप, मनोज कुमार, अंकित गोयल, कपिल पंवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
