डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
सीएम योगी कल कैराना में करेंगे जनसभा, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कैराना पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी सुबह 11:40 बजे कैराना पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वह शामली जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बिजनौर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
