डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद शामली में प्रस्तावित आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम से एक दिन पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी श्री मोहित बेनीवाल ने प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल, पीएसी कैंप तथा जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जनसभा स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता तथा आमजन की सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली आगमन जनपद के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका यह दौरा जनपद के विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार करेगा।


निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ में कपिल पंवार रहे।
