डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान मारा गया। फुरकान लंबे समय से फरार चल रहा था।

उस पर लूट, हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।फुरकान कुख्यात मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कैराना पलायन प्रकरण का मुख्य आरोपी माना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, रंगदारी सहित 20 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस कार्यवाही झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना, बाबरी थाना पुलिस और शामली एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की।
Sansani Surag is one of the fastest growing weakly Hindi Newspaper of the country, commanding great credibility in its genre. The Newspaper was first launched in 2014. Ever since Sansani Surag has offered rich and informative News and content that provides its readers in-depth compelling local, national and international news. A philosophy that focuses on both comprehensiveness and expansive content be it in terms of news, information or entertainment.
