डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज जनपद शामली में ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ मा० प्रभारी मंत्री श्री दिनेश खटीक जी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी श्री मोहित बेनीवाल जी ने संयुक्त रूप से किया।
पदयात्रा वीवी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वर्मा मार्केट, शिव चौक एवं भिक्की मोड़ होते हुए विश्वकर्मा पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी श्री मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय गौरव और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाकर इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाना चाहिए।




मा० प्रभारी मंत्री श्री दिनेश खटीक जी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो रही है। हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए।


पदयात्रा में एमएलसी श्री वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रामजी लाल, श्री अभय तोमर, श्री कपिल पंवार, श्री अमित विश्वकर्मा, श्री वरुण मलिक, श्री अंकित गोयल सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वंदे मातरम्! जय हिंद! 🇮🇳
#HarGharTiranga #TirangaYatra #Shamli #DeshBhakti #JaiHind #KapilPanwar
