डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
कांधला। बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप सोमवार को नगर के दोनों समुदायों से जुड़े पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने की मिसाल पेश की। पत्रकारों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों को फल, पेयजल और अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक के समीप कांवड़ियों की सेवा के लिए पत्रकारों ने सेवा शिविर लगाकर उन्हें फल और पेयजल वितरित किया।

इस दौरान पत्रकार जितेंद्र चौहान (टिंकू), इस्तखार भाटी, साजिद सिद्दीकी, फुरकान जंग, अमन मित्तल, आरिफ जंग, राजीव चौहान, आदिल राणा, ऋषिपाल काला, इरफान जंग, पुष्पेंद्र चौहान, सोनू ठाकुर, रिजवान, आरजू, शुभम मित्तल, सादिक सिद्दीकी , सोनू जंग, रहमान सुलेमानी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पत्रकारों ने कहा कि कांधला की पहचान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के पर्व और धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते हुए सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।कांवड़ियों की सेवा और पत्रकारों की इस पहल को देखकर क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।
