डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान माननीय सदस्यों द्वारा जनपद शामली से संबंधित विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं विकास कार्यों को लेकर प्रश्न पूछे गए थे। इन प्रश्नों के उत्तर में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने विधानसभा को विस्तृत जवाब प्रेषित किए हैं।
प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अधिकांश मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई जारी है और उनका भी शीघ्र समाधान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रशासन द्वारा विधानसभा को भेजे गए उत्तरों के अनुसार प्रमुख मामलों की जानकारी निम्न है—

विधानसभा को भेजे गए उत्तरों में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, राजस्व तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं। संबंधित विभागों ने प्रत्येक प्रकरण पर की गई कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराया है तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का आश्वासन दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक प्रश्न एवं शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, ताकि जनपद शामली की जनता को शीघ्र राहत मिल सके।
