डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस और यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर; 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग करने वाले बदमाशों का हुआ अंत
शामली बिग ब्रेकिंग…।।
अंकित बालियान के हत्यारों की यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़,
सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित पुत्र महेश,
सुमित व मोहित दोनों कुंडली सोनीपत के है निवासी, दोनों पर था 50-50 हजार का इनाम घोषित,
मुठभेड़ के दौरान दोनो की मौत,
एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से हुआ घायल,
सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई मुठभेड़।
अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस-एसटीएफ का बड़ा एक्शन!




शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- दोनों शूटर बाइक से सोनीपत की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग कर दी।
जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। इसमें बदमाश सुमित और मोहित को गोली लग गई। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जांच में 80 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। बताया जा रहा है कि शूटर करनाल से महज 73 मिनट में शामली पहुंचे थे। हरियाणा बॉर्डर के पास कपड़े बदलने के बाद वे आर्यपुरी नाला पटरी स्थित जिम पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक रेकी कर अंकित का इंतजार किया।
वारदात के बाद आरोपी बड़ौत-बागपत के रास्ते सोनीपत की ओर फरार हुए थे।

जांच में हत्याकांड के तार गोगी गैंग से जुड़े होने का एंगल भी सामने आया है।
#ShamliNews #AnkitBaliyan #UPSTF #BreakingNews
